छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़ /तीन व्यक्तियों को जंगली सूअर का मांस काटते हुए मौके पर वन विभाग की टीम ने रंगे हाथो पकड़ा

सारंगढ़ के सामान्य वन परिक्षेत्र झिकीपाली बिट में जंगली सूअर के शिकार का मामला सामने आया है।
मुखबिर की सूचना पर रेंजर की टीम तुरंत कार्रवाई करते हुए झिकीपाली सर्किल के ग्राम नूनपानी पहुँची, जहाँ तीन व्यक्तियों को जंगली सूअर का मांस काटते हुए मौके पर रंगे हाथ पकड़ा गया।

वन विभाग की टीम ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि इस शिकार में शामिल और अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

वन विभाग मामले की आगे जांच में जुटा है।