छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे जांजगीर , विधायक बालेश्वर साहू से जेल मे की मुलाकात

छत्तीसगढ़/ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर जिला जेल पहुंचे, जहां उन्होंने जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। विधायक बालेश्वर साहू वर्तमान में धोखाधड़ी के एक मामले में न्यायिक रिमांड पर हैं, जिन्हें न्यायालय ने 22 जनवरी तक जेल भेजा है।
जेल परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि विधायक बालेश्वर साहू के मामले में भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है, लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और सच्चाई जल्द सामने आएगी।
भूपेश बघेल ने यह भी संकेत दिए कि विधायक बालेश्वर साहू को बहुत जल्द राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि यदि सेशन कोर्ट से जमानत नहीं मिलती है तो हाईकोर्ट से जमानत अवश्य मिलेगी।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी जेल परिसर में मौजूदगी रही। पूर्व मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को जिले की राजनीति में अहम माना जा रहा है और आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।