Uncategorized

पवनी में लाखों की चोरी, शादी के अगले दिन सूने घर पर वार

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत पवनी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात पार कर दिए। मामला रामलाल साहू के घर का है, जहां शादी समारोह के महज एक दिन बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि चोर करीब 8 लाख रुपए कीमत के सोने–चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी निमिषा पाण्डेय, साइबर पुलिस टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।