छत्तीसगढ़रायगढ़

सौहार्द की रंगोली पर सख्ती की लकीर: घरघोड़ा में शांति समिति की निर्णायक बैठक

घरघोड़ा। आगामी होली को प्रेम, मर्यादा और सामाजिक समरसता के साथ मनाने के उद्देश्य से घरघोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित हुई। प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों की उपस्थिति में स्पष्ट संदेश दिया गया कि त्योहार उल्लास का है, उच्छृंखलता का नहीं।

एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कहा कि होली भाईचारे का प्रतीक है—किसी पर जबरन रंग डालना या विवाद खड़ा करना इसकी भावना के विपरीत है। प्रशासन ने चेताया कि हुड़दंग या शांति भंग करने की किसी भी कोशिश पर कड़ी कार्रवाई तय है।

बैठक का सार एक ही रहा—होली खेलें दिलों को जोड़ने के लिए, कानून को ललकारने के लिए नहीं।

रिपोर्टर – सुनील जोल्हे…✍️