छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कोतवाली थाना, कनकबीरा चौकी में पत्रकारों व पुलिस ने खेली होली

सारंगढ़ । होली पर्व के अवसर पर सिटी कोतवाली थाना एवं कनकबीरा चौकी में छग सक्रिय पत्रकार संघ और पुलिस कर्मियों के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान दोनों वर्गों ने आपसी भाईचारे , सौहार्द के साथ जमकर होली खेली । पत्रकार दिनेश जोल्हे की टीम के द्वारा कोतवाली में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों और पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि – पत्रकार समाज का आईना होता है व पुलिस समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करती है, इसलिए दोनों का समन्वय समाज के लिए महत्वपूर्ण है । इसके बाद पत्रकारों की टीम सिटी कोतवाली से कनकबीरा चौकी पहुंचे , जहां पुलिस और पत्रकारों ने शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंग – गुलाल के साथ होली का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान डीजे के धुन पर सभी ने नृत्य कर उत्सव का आनंद उठाया । कार्यक्रम के अंत में चौकी प्रभारी खटकर द्वारा सभी उपस्थित पत्रकार के लिए अल्पाहार व्यवस्था की । इस अवसर पर पुलिस कर्मी, पत्रकारगण, राजेश यादव, दिनेश जोल्हे, कृष्ण कुमार महिलाने, मोहन लहरे,स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।