छत्तीसगढ़बिलाईगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में सारंगढ़–बिलाईगढ़ के मजदूर की दर्दनाक मौत

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में घायल हुए जिले के एक मजदूर की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान भूपेंद्र भैना (28 वर्ष), पिता दशरथ भैना, निवासी ग्राम पंचायत छुईहा, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि भूपेंद्र अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मजदूरी करने जम्मू-कश्मीर गए थे। आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका उपचार चल रहा था, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिवार में उनके पीछे 2 वर्षीय पुत्र, बहन और दादी हैं। उनकी असमय मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस संबंध में बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक का बयान भी सामने आया है।

प्रशासन द्वारा पार्थिव शरीर को गृह ग्राम लाने तथा शासन स्तर पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

मृतक भूपेन्द्र भैना