घोठला बड़े में स्व. देवनारायण पटेल एवं स्व. सविता पटेल का दशगात्र संपन्न, जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम घोठला बड़े में स्वर्गीय देवनारायण पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. सविता पटेल के दशगात्र एवं गंगाभोज कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर दिवंगत दंपति को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, जिला पंचायत सीईओ उमेश साहू, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, जनपद सीईओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने दिवंगत दंपति के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार परिवारजनों के साथ खड़ा है।
चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. देवनारायण पटेल का क्षेत्र के लोगों से गहरा आत्मीय संबंध था, जिसका प्रमाण कार्यक्रम में उमड़ी भारी जनसंख्या है।
पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने कहा कि पटेल दंपति का निधन परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि घनश्याम मनहर, सूरज तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
