छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़
जय स्तंभ चौक के पीछे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत का कारण अज्ञात।

सारंगढ़ में जय स्तंभ चौक के पीछे रात्रि में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चंद्र मोहन रात्रे, उम्र 22 वर्ष, निवासी टेंगनापाली के रूप में बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने दिवाला में लगे सरिया में गमछे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।