छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ नगर सैनिकों का मानदेय बढ़कर ₹30,870 प्रतिमाह

छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वयंसेवी नगर सैनिकों (होमगार्ड) के मानदेय में वृद्धि करते हुए इसे ₹30,870 प्रतिमाह करने का प्रस्ताव तैयार किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में लिए गए इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 7,900 नगर सैनिकों को लाभ मिलेगा। नए प्रस्ताव के अनुसार, नगर सैनिकों को ₹19,500 मूल मानदेय, ₹11,310 महंगाई भत्ता और ₹60 वर्दी धुलाई भत्ता सहित कुल ₹30,870 प्रतिमाह यानी ₹1,029 प्रतिदिन मिलेंगे।

कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में नगर सैनिकों के योगदान को देखते हुए यह वृद्धि उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।सुशासन सरकार नगर सैनिकों के हितों, सम्मान और कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है।