मार्गदर्शन फिजिकल एकेडमी सारंगढ़ के विद्यार्थियों ने 2री वाहिनी सकरी बटालियन बिलासपुर का किया शैक्षणिक भ्रमण

हाल ही में निकली पुलिस भर्ती की तैयारी कराने वाला छत्तीसगढ़ का उत्तम शिक्षण संस्थान जहां लोगों को पुलिस भर्ती की फिजिकल एवं लिखित परीक्षा दोनों की तैयारी कराई जाती है। जहां एकेडमी के संचालक व अध्यक्ष के दिशानिर्देश से विद्यार्थियों के शारीरिक दक्षता व मानसिक दक्षता को बनाए रखने और सही मार्गदर्शन के लिए विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के रूप में 2री वाहिनी सकरी बटालियन बिलासपुर ले जाया गया। जहां उपस्थित समस्त पदाधिकारी के द्वारा हर एक पहलुओं में बच्चों को सही मार्गदर्शन व ऊर्जा प्राप्त हुआ। बटालियन में शैक्षणिक भ्रमण से हमारे विद्यार्थियों में एक नई ऊर्जा व उत्साह देखने को मिला। वहीं बटालियन के समस्त पदाधिकारी भ्रमण के दौरान मौजूद रहे। हमारा यह कार्य व हमारे द्वारा उठाए गए यह कदम का सराहना समस्त पदाधिकारीयों ने किया। संस्थान की पूरी टीम सुरक्षा विभाग के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विशेष धन्यवाद देती है। इस कार्यक्रम के दौरान 2री वाहिनी सकरी बटालियन बिलासपुर से मुख्य अधिकारी श्रीमान लकड़ा सर, शुक्ला सर, मारकंडे सर व समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे और मार्गदर्शन फिजिकल एकेडमी के संचालक इन्द्रजीत मनहर, अध्यक्ष तोष कुमार भार्गे, विभागाध्यक्ष प्रहलाद सोनी, फिजिकल कोच रुद्र निषाद, शिक्षक विरेन्द्र कुमार, रोशन अजय, मनीषा जायसवाल व समस्त विद्यार्थी सामिल रहे।