
बलरामपुर /कुसमी विकासखंड के ग्राम इदरीकला के प्रगतिशील किसान सुखराम ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन की मदद से खीरा और टमाटर की खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की। ₹2.48 लाख का लाभ पाकर अब वे बच्चों को बेहतर शिक्षा दे रहे हैं।
सुखराम ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा, “आपके नेतृत्व में योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँच रहा है।”

