छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण  तीजन बाई का AIIMS रायपुर में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री  के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल तीजन बाई के घर पहुंच कर पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।

साथ ही घर पर मोटराइज्ड रिमोट कंट्रोल बेड, व्हीलचेयर, और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उनकी देखभाल के लिए मेडिकल अधिकारी और फिजियोथेरेपिस्ट नियुक्त किए गए हैं, जो नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं।

बेहतर इलाज की व्यवस्था तथा आर्थिक सहायता के लिए श्रीमती तीजन बाई के परिजनों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।