
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर में आयोजित “बस्तर पण्डुम” समारोह में बस्तर की समृद्ध संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर इसे वैश्विक पहचान दिलाने के लिए कार्य प्रारंभ हो चुका है।
इस अवसर पर उन्होंने माओवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की घोषणा करते हुए कहा कि जो भी पंचायत अपने क्षेत्र को माओवाद मुक्त घोषित करेगी, वहां 1 करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों को तत्काल स्वीकृति दी जाएगी। साथ ही, बिजली, मोबाइल नेटवर्क और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी

