कापूछत्तीसगढ़

कापू में धूमधाम से मनाई बाबा साहब की जयंती…निकाली गई शोभायात्रा

खेमलाल कुर्रे की रिपोर्ट.. ✍️

कापू, 14 अप्रैल – संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के पुरोधा डॉ. बाबासाहब भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती कापू में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि गण मान्य सांसद श्री राधेश्याम राठिया  जी उपस्थित रहे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में डॉ. आंबेडकर के जीवन दर्शन और उनके संघर्षों को दर्शाते झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

स्थानीय सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने न केवल दलितों और वंचितों के हक के लिए संघर्ष किया, बल्कि पूरे देश को एक न्यायसंगत और समानता पर आधारित संविधान दिया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसमें उनके विचारों को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया। समाज के विभिन्न वर्गों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।