छत्तीसगढ़

हरे सोने का उचित दाम देकर सुशासन सरकार ने खोली आर्थिक उन्नति की राह

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सुशासन सरकार की योजनाओं से वनोपज संग्राहकों के चेहरों पर मुस्कान लौटी है।

बस्तर संभाग के अलग-अलग खरीदी केंद्रों में तेंदूपत्ता संग्राहकों को पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर स्वागत किया गया। वन अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मिले स्नेह से वे अभिभूत दिखे।

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में अब 5500/- रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता भुगतान सीधे उनके खाते में हो रहा है, जिससे संग्राहकों को पहले से 1500 रुपये अधिक मिल रहे हैं।