छत्तीसगढ़बलौदा बाजार

घर से अर्टिगा कार चुराकर, उसे जला देने वाले 01 अपचारी बालक सहित 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

● आरोपियों द्वारा ग्राम किरवई से आर्टिगा कार किया गया चोरी
● चोरी कर ग्राम बेमता शिवनाथ नदी के किनारे आरोपियों द्वारा कार को लगा दिया गया आग
● आरोपियों द्वारा प्रार्थी के घर अंदर प्रवेश कर, घर से चाबी निकाल कर दरवाजे को आरी ब्लेड से काटते हुए आर्टिगा कार की गई चोरी
● आरोपी, प्रार्थी के घर में पूर्व में करते थे काम, जिससे उन्हें मालूम था कि आखिर कार की चाबी कहां रखी जाती है
● घूमने जाने के लिए कार नहीं देने की पूर्व की बात को लेकर रोष में आकर, आरोपियों द्वारा कार चोरी कर, उसे जला देने की घटना को दिया गया अंजाम
● आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक माचिस, एक एप्पल कंपनी का मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल किया गया जप्त

आरोपियों के नाम
1. भूपेंद्र कुमार साहू उम्र 20 साल निवासी ग्राम सरोरा (नयापारा) थाना तिल्दा-नेवरा जिला रायपुर
2. अमित निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी निवासी ग्राम सरोरा (नयापारा) थाना तिल्दा-नेवरा जिला रायपुर
3. भोजराम निर्मलकर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सरोरा (नयापारा) थाना तिल्दा-नेवरा जिला रायपुर
4. अपचारी बालक 01 नफर