छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
जो चाचा है वही भतीजी है जो भतीजी है वही चाचा है!

सारंगढ़ बिलाईगढ़- सारंगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रीवापार में भ्रष्टाचार का हद बढ़ते जा रहा है ग्राम रोजगार सहायक की शादी हुए पीछले कई वर्ष हो गया है, और रोजगार सहायक यहाँ पंचायत में नहीं रहतीं,तत्कालीन रोजगार सहायक अपनें ससुराल में रहती है। अब सोचने वाली बात यह है की अपनें ससुराल में रह कर रोजगार सहायक मस्टर रोल कैसे जनरेट करती है? आपको बता दें ग्राम पंचायत रीवापार में रोजगार सहायक का पद एक प्रकार से खाली है, क्योंकि रोजगार सहायक पंचायत से नदारत रहती है और उनका निवास का पता अन्य जगह है,ग्राम पंचायत रीवापार को एक नया रोजगार सहायक की आवश्यकता है। वहीं सूत्रों के माने तों रोजगार सहायक के चाचा गेंदराम अनंत द्वारा मस्टर रोल जनरेट किया जाता है…और इसके सहारे कई मस्टर रॉल फर्जी भरे जाते है!