छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
आराधना फाउंडेशन के द्वारा निधन हुए सदस्य के परिजन को मिला 2100 रुपए सहायता राशि

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले दहिदा ग्राम पंचायत के एक महिला सदस्य श्रीमती टॉपबाई का आकस्मिक निधन हो गया। इसके बारे में खबर लगते ही आराधना फाउंडेशन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ दुखद समय में उनके परिजन परमेश्वर बंजारे को घर जाकर उन्हें 2100 रुपए का सहायता राशि प्रदान किया। आराधना फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के समस्त गरीब, ग्रामीण, बच्चों, महिलाओं आदि के लिए जमीनी स्तर पर उतर कर काम करती है और लोगों को जागरुक करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने हेतु अग्रसर करती है। फाउंडेशन से लोगों को बहुत ही ज्यादा लाभ प्राप्त हो रहे हैं तथा लोगों में उत्सुकता नजर आ रही है आप सभी से अपील है कि आप अपने एवं अपने परिवार के लिए आगे आइए और आराधना फाउंडेशन के साथ समाज में अपना एक उत्कृष्ट भागीदारी दीजिए।