बेरमो में मनाया गया परमवीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस।

रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी।
कथारा – बेरमो प्रखंड क्षेत्र के संडे बाजार स्थित प्रधान कार्यालय में शोमुवा के संस्थापक सुबोध सिंह पवार के नेतृत्व में परमवीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार शामिल हुए।जंहा उपस्थित सभी लोगों ने चार नम्बर मोड़ स्थित परमवीर अब्दुल हमीद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। उसके उपरांत रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। वंही सभा को संबोधित करते हुए बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि रक्त दान महादान है और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए भी जागरूक किया। वंही इस मौके पर सुबोध सिंह पवार,अनिल अग्रवाल, सहित अन्य कई लोगों ने सभा को संबोधित किया।
बोकारो से ब्यूरो लक्ष्मण लहरें की रिपोर्ट… ✍️
📞संपर्क नंबर – 70047 98309