झारखण्ड, बोकारो

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री गोमियां के विधायक योगेंद्र प्रसाद ने रांची स्थित अपने आवास में सुने जन समस्या

मंगलवार को माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, गोमियां विधायक योगेंद्र प्रसाद  ने रांची स्थित अपने आवास और नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों से आए कई लोगों से भेंट की। माननीय मंत्री जी से मिलने आए लोगों उन्हें अपनी और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराया। इस दौरान माननीय मंत्री जी ने गंभीतापूर्वक सभी की बातों को सुना और समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की प्रत्येक समस्या को धैर्यपूर्वक सुनना, उसे गहराई से समझना और उसके समाधान के लिए ठोस एवं परिणामोन्मुख कदम उठाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव,अशोक यादव मौजूद थे