छत्तीसगढ़रायपुर

ईएसओ इंडिया छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बने आशीष पटेल

रायपुर/आशीष पटेल संभालेंगे संगठन की कमान
ईएसओ इंडिया अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को नया नेतृत्व प्रदान करते हुए  आशीष पटेल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ईएसओ इंडिया के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनिल याग्निक जी एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजकुमार चक्रवर्ती जी की सर्वसम्मत सहमति से की गई है।
आशीष पटेल लंबे समय से संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
ईएसओ इंडिया के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि  आशीष पटेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन का विस्तार तेजी से होगा तथा इंजीनियरिंग छात्रों, युवाओं एवं समाजहित से जुड़े मुद्दों पर संगठन मजबूती से कार्य करेगा। उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी ने  आशीष पटेल को प्रदेश अध्यक्ष, सुश्री हरिता पटेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री, और तिलक राम पटेल को भी छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

आशीष पटेल
सुश्री हरिता पटेल
तिलक राम पटेल