Uncategorized

बदलते मौसम का असर, पीलिया और टाइफाइड के बढ़ रहे मरीज

सारंगढ़-बिलाईगढ़ /जिले में इन दिनों पीलिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल में अब तक दर्जनों मरीजों का इलाज किया जा चुका है, वहीं नए मरीज लगातार सामने आ रहे हैं।


दरअसल, जिले में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी बारिश, कभी ओलावृष्टि और कभी तेज धूप के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस बदलते मौसम के चलते वायरल संक्रमण फैल रहा है, जिससे पीलिया, बुखार और टाइफाइड जैसी बीमारियों के लक्षण सामने आ रहे हैं।


जिला अस्पताल में अब तक 60 से अधिक पीलिया मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है। हालांकि अभी भी कई मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि यह एक मौसमी बीमारी है, जिसका सही समय पर इलाज और दवा लेने से मरीज जल्द स्वस्थ हो सकते हैं।


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, उबला हुआ या शुद्ध पानी पीने और बाहर के खाने से परहेज करने की अपील की है, ताकि इस बीमारी से बचा जा सके।