छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

आदिवासी कांग्रेस कमेटी का जिला कार्यकारिणी विस्तार, 7 ब्लॉक अध्यक्षों सहित जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिले के विभिन्न ब्लॉकों के लिए नए ब्लॉक अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। नियुक्ति पत्र जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार द्वारा जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने तथा आदिवासी कांग्रेस को जमीनी स्तर तक सशक्त करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष इस प्रकार हैं
सारंगढ़ शहर – विजय सिदार
सारंगढ़ ग्रामीण – दिलेश्वर सिदार
बरमकेला – बाबूलाल सिदार
उलखर-कोसीर – रवि सिदार
बिलाईगढ़ – किशोर कुमार सिंह
सरसीवां – विजय सिदार
सरिया – राजकुमार सिदार
जिला कार्यकारिणी में प्रमुख नियुक्तियां

जिलाध्यक्ष: सहदेव सिंह सिदार
कोषाध्यक्ष: देव प्रसाद सिदार
जिला उपाध्यक्ष: डिगेश्वर सिदार, जवाहिर खैरवार, श्रीमती उमा दुरपत राय, लक्ष्मण भोई एवं रोहित सिदार।
जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन हित में सक्रिय होकर कार्य करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

ब्लॉक कार्यकारिणी की नियुक्ति
जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति