छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जोईधा राम डहरिया निलंबित

सारंगढ़-बिलाईगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है।

छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ़ प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जोईधा राम डहरिया को छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है।
उन पर बसना BEO रहते स्कूलों के बिजली बिल की राशि में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप है।
शासन ने 3 सितंबर को निलंबन आदेश जारी किया।
डहरिया का निलंबन अवधि में मुख्यालय रायपुर संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय रहेगा।
वहीं, खरसिया BEO लक्ष्मी नारायण पटेल को सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी DEO का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
नए DEO की पदस्थापना तक पटेल यह जिम्मेदारी संभालेंगे।