छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
भीम आर्मी ने किया सारंगढ़ ब्लॉक कमेटी का विस्तार, शिव कुमार भारती बने ब्लॉक अध्यक्ष

सारंगढ़। दिनांक 4 सितंबर 2026 को भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ की जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा सारंगढ़ ब्लॉक कमेटी के गठन एवं संगठन विस्तार को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से भाई शिव कुमार भारती को भीम आर्मी सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार भारती को संगठन की ओर से हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दी गईं। संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव पहुंचकर नए कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को संगठन से जोड़ने का कार्य ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे।
इस दौरान संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की गई।
