छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
6 लाख के गबन और फर्जी हस्ताक्षर मामले में पंचायत सचिव निलंबित

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में सरकारी निर्माण कार्य की राशि में गबन और पूर्व सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने पंचायत सचिव छतराम साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
क्या है मामला: ग्राम पंचायत मुड़पार (स) में डीएमएफ मद से 10 लाख की लागत से बने दो सीसी रोड के निर्माण के बाद, तत्कालीन सचिव छतराम साहू ने दूसरी किस्त के 6 लाख रुपये फर्जी बिल लगाकर निकाल लिए और निर्माणकर्ता पूर्व जनपद सदस्य चंचला देवी महिलाने को भुगतान नहीं किया।
नोटिस के जवाब में सचिव ने पूर्व सरपंच पवन कुमार साहू के हस्ताक्षर वाली जो पावती पेश की, वह जांच में पूरी तरह फर्जी निकली।
जांच में असहयोग और गंभीर वित्तीय अनियमितता के चलते 18 नवंबर 2026 को उन्हें निलंबित कर जिला पंचायत कार्यालय अटैच कर दिया गया है।

