
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सारंगढ़ में मतदान कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडे तिवारी एवं एएसपी निवेदिता पॉल उपस्थित थी। कलेक्टर ने उक्त मतदान केन्द्र में तीनों पोलिंग बूथ में जाकर निर्वाचन अंतर्गत कार्य कर रहे कर्मचारी अधिकारियों से जानकारी ली एवं सेल्फी प्वाइंट में जाकर फोटो भी खिंचवाया। उक्त आदर्श मतदान केन्द्र में सुव्यवस्थित तरीके से मतदान कार्यों का निष्पादन होना पाया गया। एक पोलिंग बूथ में एंट्री गेट में ही एनएसएस की छात्राओं ने कलेक्टर डाॅ सिद्दीकी का रास्ता रोककर उनका परिचय पूछा, जिस पर कलेक्टर ने अपना परिचय दिया एवं अपनी ड्यूटी में मुस्तैद उन छात्राओं की अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को लेकर भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं ऐसे ही ईमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए कहा।