छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

धान की फसल देखने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत

सारंगढ़ से इस वक्त एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां अपने खेत में लगी धान की फसल देखने गए एक किसान की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, किसान कल सुबह 8 बजे अपने खेत की फसल देखने पहुंचा था। इसी दौरान खेत की मेड़ पर एलटी बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। बताया जा रहा है कि तार के संपर्क में आने से किसान इसकी चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई।वही परिवार वाले मृतक की खोज बिन करने लगे तो देखा कि बिजली की चपेट में आ चुका है
मृतक की पहचान बाबूलाल साहू, पिता रतन साहू, उम्र लगभग 55  वर्ष, निवासी ग्राम छर्रा, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में बताई जा रही है।
इस घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है। वही सारंगढ कोतवली पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम हेतु स्वास्थ केंद्र सारंगढ भेजा गया और पुलिस जांच में जुटी