
रायगढ़/ छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाएं देने के बाद पटवारी देवनारायण सोरेंग 31 अक्टूबर 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके वर्तमान निवास स्थान जुनाडीह (जामगांव), रायगढ़ में एक भव्य विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ससम्मान भोजन व्यवस्था के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
मूल रूप से जशपुर जिले के जामबहार (तपकरा) में 19 अक्टूबर 1964 को जन्मे श्री सोरेंग ने अपने जीवन के 62 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उनकी शासकीय सेवा का सफर 11 नवंबर 1991 से शुरू हुआ था। उन्होंने अपने 35 वर्षों के सेवाकाल में राजस्व विभाग को बेहद निष्ठावान सेवाएं दीं। वे पूर्व में सारंगढ़ क्षेत्र के पटवारी के रूप में कार्यरत रहे और सेवानिवृत्ति के पूर्व वे हल्का नंबर 40 लोईंग में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विदाई समारोह में उपस्थित सहकर्मियों, परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शासकीय सेवा के दौरान उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों की सराहना की।


