छत्तीसगढ़

मार्गदर्शन फिजिकल एकेडमी सारंगढ़ में विद्यार्थियों का हुआ मेडिकल जांच

सारंगढ़/ हाल ही में निकली पुलिस भर्ती की तैयारी कराने वाला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का उत्तम शिक्षण संस्थान जहां लोगों को पुलिस भर्ती की फिजिकल एवं लिखित परीक्षा दोनों की तैयारी कराई जाती है। जहां एकेडमी के संचालक व विभागाध्यक्ष के दिशानिर्देश से विद्यार्थियों के शारीरिक दक्षता को बनाए रखने के लिए मैदान में मेडिकल जांच कराया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय एवं नगरपालिका अधिकारी द्वारा दिनांक 16/02/2024 को मैदान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों का मेडिकल जांच किया गया तथा सभी विद्यार्थियों की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया गया। संस्थान की पूरी टीम स्वास्थ्य विभाग के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विशेष धन्यवाद देती है। इस कार्यक्रम के दौरान मार्गदर्शन फिजिकल एकेडमी के संचालक इन्द्रजीत मनहर व उनकी टीम, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. फरान व उनकी टीम, एकेडमी के सभी विद्यार्थी सामिल रहे।