छत्तीसगढ़

बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ का 19वां छत्तीसगढ़ राज्य अधिवेशन रायपुर में 25 अगस्त को 

छत्तीसगढ़/ “बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ” यह संगठन अजा. अजजा. अपिव. एवं इनसे धर्मपरिवर्तित अल्पसंख्यक मुस्त्रिम, सिख, ईसाई, जैन, बुद्धिस्ट, बिंगायत व सतनामी वर्ग का देशव्यापी संगठन है। वर्तमान में देश के 32 राज्यों में हमारे संगठन का राज्य अधिवेशन हो रहा है।

हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के राजधानी रायपुर के “शहीद स्मारक भवन” में दिनांक 25 अगस्त 2024 दिन रविवार को सुबह 10:00 से शाम 06:00 बजे छत्तीसगढ़ राज्य का 19 वॉ राज्य अधिवेशन होने जा रहा है। यह राज्य अधिवेशन व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी अंतर्गत किया जा रहा है।

इस राज्य अधिवेशन में देश और प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर विषय नगाए गए हैं, जिसमें बहुत सारे सामाजिक संगठनाओं के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, चिन्तक, विचारक, विषयानुरुप अपने-अपने विचार अभिव्यक्त कर प्रबोधन करेंगे। जिसे जानने समझने

और इस कार्यक्रम का लाभ उठाने राज्य के 5 संभाग और 33 जिलों से डेलीगेट्स सहभाग होंगे। अतः छत्तीसगढ़ राज्य के मूलनिवासी बहुजन समाज के समस्त अधिकारीयों, कर्मचारियों, बुद्धिजीवी साथियों, विद्यार्थियों, बेरोजगार, युवाओं महिलाओं पुरुषों से अनुरोध है कि

छत्तीसगढ़ राज्य 19 वा अधिवेशन में सामिल होंगे

मा. वामन मेश्राम साहब

राष्ट्रीय अध्यक्ष बामसेफ नई दिल्ली,,

 

अध्यक्षता मा. एच. एन. रेकवाल साहब

राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद नई दिल्ली

इस अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनावें।

श्रीलाल कोशले

__*प्रदेश अध्यक्ष बामसेफ छत्तीसगढ़*