सेवा सहकारी समिति जमगहन में प्रबंधक और ऑपरेटर की सह से लाखों रूपये का हुआ बंदर बांट?

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति जमगहन में प्रबंधक और ऑपरेटर के मिलीभगत से शासन को लाखों रूपये का नुकसान पहुंचाया गया है आपको बता दें ऑपरेटर के जानकारी में रहतें हुए भी किसान दरशराम साहू पिता रेशम साहू निवासी बंदारी के नाम पर 7.119 हेक्टेयर को वर्ष 2023/24 में शासकीय जमीन को सीधा पंजीयन किया गया है जिसमें अधीया रेगहा का उल्लेखित नहीं किया गया है,, जिससे किसान को बोनस राशि लाखों में प्राप्त हुआ है, और सरकार को लाखों रूपये का क्षति पहुंचाया गया है जिसमें समिति प्रबंधक और ऑपरेटर का किसान से मिलीभगत कर लाखों रुपयों बोनस राशि का बेजा लाभ लिया है
तहसीलदार आदेशानुसार
शासकीय प्रेमभुवन सिंग उच्चत्तर माध्यमिक शाला की जमीन को अधिया रेघहा में दिया गया है। जिसमें शासन द्वारा बोनस राशि का प्रावधान नहीं है। उसके बावजूद भी मंडी प्रबंधन के साठ गाँठ से किसान को बेजा लाभ दिया गया है जिससे शासन को लाखों की क्षति पंहुचाया गया है लिहाजा यह जानकारी सेवा सहकारी समिति जमग़हन के कृषक दरश राम साहू को बेजा लाभ पहुंचाया गया है जिसकी जानकारी प्रबंधक व ऑपरेटर को भली भांति है। इन सभी मामलो को लेकर हमारे टीम द्वारा जिलाधीश सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर को कार्यवाही करने की अपील करती है।
सूत्रों की माने तो रकबा संसोधन कराने के लिए किसान ने 25 हजार का मिठाई खिलाई है