छत्तीसगढ़रायगढ़

सृष्टि डिफेंस एकेडमी के 8 अभ्यर्थी सीजी नगर सेना में चयनित

रायगढ़। सृष्टि डिफेंस एकेडमी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त 8 एस्पिरेंट्स का चयन छत्तीसगढ़ नगर सेना (CG Nagar Sena) में हुआ है। इस सफलता पर अकादमी परिवार, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देने के लिए आदरणीय श्री के.आर. चौहान (डीएसपी), श्री गजेन्द्र चौहान (व्याख्याता सारंगढ़ एवं एनसीसी अधिकारी), श्री स्वागत साव (भारतीय सेना जवान), श्री चंद्रहास सर (शिक्षक), प्रो. श्री विजय कुमार कांटे (एनसीसी ANO) एवं श्री संग्राम विस्वाल (एनसीसी आरडीसी परेड) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने चयनित युवाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चयनित अभ्यर्थियों में महिमा सरल, लोकेश साहू, अंजना पटेल, पूर्णिमा निषाद, प्रियंका सेठ, गौरी भूमिया, रमा एवं प्रिया शामिल हैं। सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है।

अकादमी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता SSEWA के विशेष मार्गदर्शन और सभी के सहयोग से संभव हो पाई है। चयनित अभ्यर्थियों ने भी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रशिक्षकों और अकादमी को देते हुए कहा कि वे भविष्य में और बड़े मुकाम हासिल करेंगे तथा देशसेवा में समर्पित रहेंगे।

यह उपलब्धि न केवल अकादमी बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

रिपोर्टर – सुनील जोल्हे