रायपुर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 700 शिक्षकों का ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देखें सूची

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभाग ने गहन जांच-पड़ताल और विभागीय समीक्षा के बाद लगभग 700 शिक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक मापदंडों पर खरे न उतरने के कारण लगभग 400 शिक्षकों के आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तबादला सूची तैयार करते समय विद्यार्थियों के अध्ययन और स्कूलों की बुनियादी व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।