छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

ग्रैंड सिनेप्लेक्स हरदी में उमड़ी दर्शकों की अपार भीड़, ‘रामायण: राइज़ ऑफ़ अ लेजेंड’ देखने के लिए सिनेमाघर फुल

सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिले के सारंगढ़ से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर रायगढ़ रोड स्थित ग्राम हरदी के ‘ग्रैंड सिनेप्लेक्स’ सिनेमा हॉल में इन दिनों दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रभु श्री राम के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले लोग बड़ी संख्या में यहाँ पहुँच रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रामायण: राइज़ ऑफ़ अ लेजेंड’ को देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
फिल्म में भगवान श्री राम की पावन कहानी को बड़े पर्दे पर बेहद सजीव और भव्य तरीके से दर्शाया गया है। बीते रात्रि शाम 6 बजे के शो के दौरान ग्रैंड सिनेप्लेक्स में दर्शकों का ताँता लगा रहा। भारी भीड़ के बावजूद सिनेमा हॉल में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद नजर आईं। यहाँ की विशाल पार्किंग, नाश्ता काउंटर (कैफेटेरिया) और बैठक रूम (लाउन्ज) जैसी आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं दर्शकों के सिनेमाई अनुभव को और भी आरामदायक बना रही हैं।
भरपूर श्रद्धा और उत्साह के साथ दर्शक न सिर्फ अपने दोस्तों बल्कि पूरे परिवार और बच्चों के साथ इस धार्मिक व ऐतिहासिक फिल्म का आनंद लेने पहुँच रहे हैं। यदि आप भी प्रभु श्री राम की इस अद्भुत गाथा के साक्षी बनना चाहते हैं, तो ग्रैंड सिनेप्लेक्स हरदी में अपने परिवार के साथ इस बेहतरीन फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।