छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सोंडीका के जंगल में करंट से दो सांभर की मौत, गिरफ्तारी से पहले हुए आरोपी फरार

शिकार के लिए खेत में बिछाया गया था 500 से 600 मीटर लंबा करंट प्रवाहित तार! एक सांभर का शव मौके पर मिला, दूसरे के अवशेष धान पैरा में छिपाए; आरोपियों की तलाश में वन विभाग की कार्रवाई तेज।

स्निफर डॉग की ली जा रही मदद

सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर ग्राम ग्राम सोंडीका के जंगल क्षेत्र में वन्यजीवों के अवैध शिकार का गंभीर मामला सामने आया है। यहां खेत में कथित रूप से शिकार के उद्देश्य से बिछाए गए बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो सांभर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मामले में वन विभाग ने तीन संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर ली है, लेकिन तीनों मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोंडीका बस्ती से लगभग 500 से 600 मीटर दूर जंगल से लगे एक निजी खेत में लंबा बिजली का तार बिछाया गया था। आशंका है कि वन्यजीवों का शिकार करने के इरादे से खेत में करंट प्रवाहित किया गया था। इसी दौरान रात में दो सांभर वहां पहुंचे और करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।