बेमौसम बारिश से अन्नदाता बेहाल
खेतों में डूबी पकी फसल

सारंगढ़-बिलाईगढ़/ छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन ऐन कटाई के वक्त बदले मौसम ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कल रात से लगातार हो रही बेमौसम बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में पानी का भारी जमावड़ा हो गया है, जिससे पककर तैयार खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई है।
जमीन में अत्यधिक नमी होने से कटाई का काम पूरी तरह रुक गया है। किसानों को इस बात का डर सता रहा है कि यदि खेतों से पानी जल्द नहीं निकला, तो खून-पसीने से उगाई पूरी फसल सड़ जाएगी और पैदावार में भारी गिरावट आएगी। कटाई में होने वाली इस देरी को देखते हुए अब भगवान भरोसे परेशान बैठे है

कुछ किसान फसल काट कर खेतों में रखे है, किसान राज्य सरकार से धान खरीदी की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की आशा कर रहे हैं, ताकि वे अपनी उपज बेच सकें।



