छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सरसींवा, भटगांव क्षेत्र के ढाबा कई ठिकानों में जम कर परोसा जा रहा अंग्रेजी व देशी शराब?

सरसींवा– सरसींवा और भटगांव क्षेत्र के अधिकतर ढाबा व फुटकर ठेला में अंग्रेजी एवं प्लेन और बियर का जमकर बिक्री हो रहा है आपको बता इन ढाबा में आप किसी भी समय दस्तक दें आपको शराब मिल जायेगा, वहीं सरसिंवा भटगांव, गिरसा, इन सभी क्षेत्रों के चौक चौराहे पर आपको शराब के खरीदी बिक्री देखने को मिल जायेगा। इन सभी क्षेत्र के आबकारी अधिकारी भी अपने कर्तव्य से बचते नजर आते क्योंकि है क्योंकि इनके क्षेत्र में धड़ल्ले से शराब खरीदी किया जा रहा है। इसका कारण यह भी है की आबकारी अधिकारी पाठक अपना निरिक्षण नहीं किया करतें है, सूत्रों का दावा यह भी है कि महुवापाली में किशन,चोरभट्ठी में चीनी, ओंड़काकान में जितेंद्र जांगड़े और सरसींवा के हृदय स्थल अल्ली भोजनालय में खुलेआम परोसा जाता है आपको सभी ब्रांड के शराब मिल जायेगा,वहीं आबकारी अधिकारी पाठक के क्षेत्र में उनके संरक्षण से उक्त शराब खोरी किया जा रहा है जिसमें पाठक साहब शराब खोरी को बढ़ावा दें रहें है?

क्या कहतें है आबकारी अधिकारी

ज़ब आबकारी अधिकारी पाठक से उक्त विषय के सम्बन्ध में जानना चाहा तो उनका कहना था कि मैं वर्जन देने में बाध्य नहीं हूँ आप जिला अधिकारी से वर्जन ले सकतें है कह कर चुप्पी साधा गया।