छत्तीसगढ़
सरसीवा थाना की पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

सारंगढ बिलाईगढ़ – सरसीवा थाना की पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बैटरी चोरी के दो आरोपी और चोरी के बैटरी खरीदने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से 18 लाख रुपए की बैटरी और जनरेटर तथा तीन नग पिकअप वाहन भी जप्त किया है आरोपियों के द्वारा आसपास के जिलों में मोबाइल टावर में लगे बैटरीयों की चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। सरसीवा पुलिस ने करीब 200 से अधिक स्थानों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । इस पूरे मामले का खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने किया।