छत्तीसगढ़

तेंदूपत्ता संग्रहण से पहले शाखकर्तन का हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

धरमजयगढ/नई आवाज – यूनियन स्तरीय वर्ष 2024 के तेंदुपत्ता शाखकर्तन को लेकर वनमंडल धरमजयगढ व बोरो वनपरिक्षेत्र अंतर्गत वनविभाग काष्टागार भवन में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया।तेंदुपत्ता शाखकर्तन कार्य शुरू होने से पहले वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ अभिषेक जोगावत ने कार्यशाला आयोजित कर उपस्थित जनों को निर्देशित किया। वनमंडल धरमजयगढ काष्टागार भवन में आयोजित इस कार्यशाला में
वन मंडल धरमजयगढ़ व बोरो वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सामान्य रेंजों में आगामी दिनों में तेंदूपत्ता शाखकर्तन का कार्य शुरू होने के पूर्व एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर तेंदूपत्ता संग्रहण के पूर्व समस्त फड़ों तथा गांवों के पास वन एवं राजस्व क्षेत्र जहां तेंदू प्रजाति के वृक्ष बहुतायत संख्या में पाए जाते हैं,उन क्षेत्रों में शाखकर्तन कार्य सावधानी पूर्वक कराए जाने को कहा गया, ताकि तेंदूपत्ता में बेहतर गुणवत्ता आ सके।

शाखकर्तन कार्य के 45 दिन के उपरांत तेंदूपत्ता तोड़ने लायक हो जाता है। उसके बाद तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य के पूर्व क्षेत्र में कराए जाने वाले शाखकर्तन कार्य के संबंध में जानकारी दी। वन मंडलाधिकारी जोगावत ने कार्य को समय सीमा में किए जाने के साथ ही लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। शाखकर्तन का सभी संग्राहक साथ मिलकर करेंगे, जो राशि शासन द्वारा मिलेगी उस राशि को वहां के ग्रामीणों को मदद के लिए दी जाएगी। इस कार्य लिए गांव-गांव में बैठकें लेकर समझाइश दी जाने को कहा गया।