छत्तीसगढ़
राशनकार्डों के नवीनीकरण कार्य के लिए 30 अप्रैल तक बढ़ाने के दिए निर्देश

राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन 30 अप्रैल 2024 तक
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री
विष्णु देव साय
ने आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 30 अप्रैल 2024 तक बढ़ाने के निर्देश दिए।
हितग्राही राशनकार्ड नवीनीकरण खाद्य विभाग के द्वारा जारी मोबाइल ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड या खाद्य विभाग के वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in पर जाकर ऐप डाउनलोड करके कर सकते हैं।