छत्तीसगढ़

अवैध कीमती सागौन की लकड़ी के तस्करी का मामला आया सामने एक पिकअप वाहन जप्त ।

जांजगीर चांपा। बिर्रा थाना अंतर्गत करही गांव के पास अवैध कीमती सागौन की लकड़ी के तस्करी का मामला सामने आया है .घटना दिनांक 27/03/2024 सुबह की बताई जा रही है. जहां कीमती सागौन की लकड़ी को पिकअप में भरकर बलौदा बाजार से खैरा की ओर ले जा रहे थे, तभी करही गांव के पास पिकअप पलट गई। वहीं आसपास के लोगों ने जब मामले की जानकारी ली तो पिकअप में रखे अवैध कीमती सागौन की लकड़ी का कोई हिसाब किताब नहीं था. मामले की जानकारी पुलिस को ड़ी गई,तभी पुलिस ने जांच शुरू की और तस्करी करते 2 आरोपी को पकड़कर पिकअप व लकड़ी भी जब्त किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।