
नारायणपुर : /योजना के तहत पंजीकृत व अपंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 5 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा पौष्टिक भोजन
भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशभर में श्रम अन्न योजना शुरू करने की घोषणा की थी, जिसके तहत नारायणपुर में योजना का शुभारंभ किया गया।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदाय की गई:
1. मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना ग्राम मातला के रामसिंह और गाण्डो राम को 1-1 लाख रुपये।
2. मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना ग्राम कनेरा के देवेंद्र ठाकुर और बोरण्ड के नकुल को 1-1 लाख रुपये।
3. मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सियान सहायता योजना खड़ीबहार की सत्यवती और साकड़ीबेड़ा की मंदोदरी को 20-20 हजार रुपये।
4. मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना ग्राम पालकी की विजया नेताम और बाजारपारा वार्ड की लीलाबाई को 20-20 हजार रुपये।
5. मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना सुलेंगा गुरिया की भोजबती नाग को 4 हजार रुपये और डुमरतराई वार्ड की दीपा ध्रुव को 1,500 रुपये।



