छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

यूपी एस सी (upsc) परीक्षा पास कर अनिल जांगड़े बने अकाउंटेंट ऑफिसर

सारंगढ़ बिलाईगढ़/ जिले के बटाऊपली गांव के रहने वाले मिडिल परिवार का युवक अनिल जांगड़े ने upsc फाइट कर अकाउंटेंट ऑफिसर बने माता पिता ने सारंगढ़ शहर मे dj बाजा के साथ उत्साह रैली निकाल कर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर चरण स्पर्श कर नमन किया साथ हीं बाबा गुरु घासीदास ज्ञान स्थलीय जैतखम्भ मे माथा टेक आशीर्वाद लिया upsc किल्यर कर अनिल ने माता पिता और जिला का नाम रौशन किया है

संघर्ष – बचपन मे अनिल के माता पिता ने बताया की बेटा पढ लिखकर समाज की सेवा करना है तो अनिल ने बचपन में हीं तय कर लिया था की आईएएस बनने का लक्ष्य बना लिया था नवोदय विद्यालय से पढ़ाई कर आईएएस बनने का सपना लेकर दिल्ली पढ़ाई करने चले गए और लगातार upsc की तैयारी करते रहे और सबसे पहले 2018 मे upsc परीक्षा दी लेकिन उसमे असफल रहे उसके बाद लगातार प्रयासरत रहे और लगभग 5 साल तक संघर्ष किया और उसी बिच मे Epfo का इजाम भी दिया था और आज उसी से upsc किल्यर कर अकॉउंट ऑफिसर बने वही अनिल ने बताया की काफ़ी लम्बा संघर्ष किया 5 साल मे कई बार हिम्मत टुटा लेकिन माता पिता ने हौंसला बढ़ाया की बेटा एक बार विफल हुआ है तो क्या हुआ कई बार होना पड़ेगा लेकिन उसके बाद भी हिम्मत मत हारना जब तक किल्यर नही होगा तब तक जारी रखना हम साथ है वही आने वाले युवाओ को अनिल ने ये सन्देश दिया है की आपकी हिम्मत आपके हौसले टूटने नही चाहिए अगर मे कर सकता हु तो आप भी कर सकते है बस उसके लिए तैयारी लगातार करनी होंगी कहा गलती हुई सुधार करने होंगे

साथ हीं भरोसा खुद पे होना चाहिए