कोण्डागांवछत्तीसगढ़
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोण्डागांव में 441.07 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन।

इसमें स्कूल भवन, आंगनबाड़ी, नर्सरी निर्माण और ईको-पर्यटन केंद्र के कार्य शामिल हैं। बस्तर ओलंपिक के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए देवांगन ने बस्तर ओलंपिक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस पहल का उद्देश्य युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारना है।

