प्रसाधन सामग्री पर ड्रग विभाग हुआ अलर्ट

राज्य शासन एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ.ग. के निर्देशानुसार कास्मेटिक्स प्रसाधन सामग्री का विक्रय करने वाले प्रेतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार नमूना संकलित कर राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर जांच हेतु भेजे जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
जिसके परिपालन में औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा मेसर्स महेश मेडिकल स्टोर्स, जांजगीर, मेसर्स सुभाष मेडिकल स्टोर्स, जांजगीर, मेसर्स अशोक मेडिकल स्टोर्स, जांजगीर, मेसर्स नावेल्टी मनिहारी, जांजगीर, मेसर्स राजू किराना स्टोर्स, जांजगीर, मेसर्स यादव जनरल स्टोर्स, शिवरीनारायण, मेसर्स अरविंद मेडिकल स्टोर्स, शिवरीनारायण, मेसर्स आर.के. मेडिकल स्टोर्स, शिवरीनारायण, मेसर्स अनिल मेडिकल स्टोर्स, शिवरीनारायण, मेसर्स कृष्णा मेडिकल स्टोर्स, सक्ती, मेसर्स सोनकेसरिया मेडिकल स्टोर्स, सक्ती, मेसर्स आनंद मेडिकल स्टोर्स, सक्ती, मेसर्स श्री बालाजी मेडिकल स्टोर्स, सक्ती, मेसर्स यश ट्रेडर्स, सक्ती, का निरीक्षण किया गया एवं (कॉस्मेटिक प्रसाधन) सामग्री के संबंध में क्रय विक्रय की जांच की गई, कॉस्मेटिक (प्रसाधन सामग्री) का नमूना संकलित कर परीक्षण हेतु राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया। अग्रिम कार्यवाही हेतु राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर से जांब रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए नशीली दवाओं की अवैध बिक्री एवं औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु यह सतत् अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
