भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई

भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के संगठन विस्तार के तहत 5 अप्रैल को रायपुर टेगरी स्थित प्रदेश सह-प्रभारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न संभागों और जिलों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी मनोज बंजारे एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय दिनेश आजाद के नेतृत्व में सर्वसम्मति से भरत खंडेल को रायगढ़ जिले का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया गया।
भरत खंडेल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पूरे रायगढ़ जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व, संघर्षशीलता और अनुशासन के कारण संगठन में उनकी अलग पहचान बनी है। वे नारी शक्ति सहित समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं।
बताया जाता है कि भरत खंडेल ने अपनी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर कम समय में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके नेतृत्व में रायगढ़ जिले में शोषित, पीड़ित और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
भरत खंडेल के संगठन में प्रवेश और उन्नति में पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार महेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने 27 अक्टूबर 2024 को खंडेल को घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके बाद खंडेल ने लगातार संघर्ष करते हुए संगठन में अपनी मजबूत पहचान बनाई।
अपने संबोधन में भरत खंडेल ने कहा कि वे संविधान की रक्षा, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा और SC, ST, OBC एवं अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।
इस अवसर पर संगठन द्वारा अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गईं। माखन दास और बसंत बहरे को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया, वहीं श्रवण कुमार महेश को जशपुर जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
रायगढ़ जिले को मिली इन नई जिम्मेदारियों से संगठन में उत्साह का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।