sarangarh

ग्राम पंचायत रामटेक में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

सारंगढ़ बिलाईगढ़/आज दिनांक 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत रामटेक के पंचायत भवन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता तुलाराम पटेल द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
समारोह में रोशन पटेल, शंकर पटेल, शिवा पटेल, रतनसिंह साहू, गोपाल सिदार, टीकाराम निषाद, सोहन सिदार, चंद्रकांत सिदार, सचिव दिनेश साहू सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है।
अंत में सभी उपस्थित जनों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ग्राम पंचायत रामटेक