मुखिया सपना कुमारी मामले को लेकर बेरमो एसडीपीओ ने किया प्रेस वार्ता

कथारा ।बोकारो जिले के पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी के अचानक लापता प्रकरण मामले पर बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। इस संबंध में उन्होंने बताया कि सपना कुमारी एक पंचायत की मुखिया है। बीते दो अक्टूबर को सपना कुमारी के अचानक लापता हो जाने पर उसके परिजनों ने गोमिया थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद 4 तारीख को एफ आई आर दर्ज कराया गया। उसी आवेदन के आलोक पर बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर टेक्निकल इनपुट की मदद से सपना कुमारी को रांची से बरामद कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा पूछताछ के बाद सपना कुमारी को उसके परिजनों को सौप दिया गया है। उन्होंने बताया कि सपना कुमारी के अनुसार पारिवारिक तनाव की वजह से रांची स्थित अपनी महिला मित्र के यहां चली गई थी। परिवार के लोगो से कोई शिकायत नहीं है। इस छापामारी दल में गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ मनोज कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।

बोकारो से ब्यूरो लक्ष्मण लहरें की रिपोर्ट… ✍️
📞संपर्क नंबर – *70047 98309*