सेवा सहकारी समिति अछोली में हुआ फर्जी पंजीयन, बेच दिए लाखों का धान,क्या तहसील ऑपरेटर या समिति प्रबंधक हैं जिम्मेदार?
राजनांदगांव – डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति मर्यादित अछोली में फर्जी रकबा पंजीयन का बड़ा मामला सामने आया हैं
किसानों के नाम पर रकबा बढ़ोतरी कर फर्जी पंजीयन जैसे घोर लापरवाही किया गया हैं
वर्ष 2023-24 में किसान कोड FC4200400103868 झनक पिता रामसहाय , के नाम पर 280 क्विंटल धान अन्य किसानो के रकबा खसरा फर्जी तरीके से चढ़ाकर पंजीयन कर धान बेचा गया है। और गंभीर अनियमितता बरती गई है। समिति प्रबंधक द्वारा किसानों के नाम से फर्जी रकबा पंजीयन जैसे घोर लापरवाही किया गया हैं? और फर्जी रकबा बढ़ोतरी कर सरकार को लाखों रूपये का क्षति पंहुचा रहा हैं।
आपको बता दें समिति प्रबंधक द्वारा जानबूझ कर फर्जी रकबा पंजीयन में धान खरीदी किया गया, क्योंकि धान खरीदी समय ऋण पुस्तिका से रकबा मिलान कर धान खरीदी किया जाने का कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किया गया था, बावजूद भीं अछोली प्रबंधक द्वारा धान खरीदी किया गया हैं